• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका... मंत्री खुशवंत के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली विधानसभा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

भाजपा सरकार के कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने मु...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 08:00:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 08:00:36 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में भाजपा को झटका... मंत्री खुशवंत के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, मुंगेली विधानसभा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल

HighLights

  1. ढाल दास ने मुंगेली से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
  2. कांग्रेस में जाने से पहले पिता-भाई से चर्चा की
  3. मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर लगाया बांटने का आरोप

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक परिवार को लेकर नया सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सरकार के कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजधानी में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होते ही चुनावी इच्छा जताई

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आने वाले ढाल दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है।


उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

पिता और भाई से चर्चा के बाद लिया फैसला

ढाल दास ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने पिता गुरु बालदास और भाई खुशवंत साहेब से चर्चा की थी। उनके मुताबिक, दोनों ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दी थी।

मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री खुशवंत साहेब ने ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस धर्म, समाज और परिवार को बांटने की कितनी भी कोशिश कर ले, वह सफल नहीं होगी।

गुरु बालदास के चार बेटे

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास हैं। उनकी एक बेटी भी है। ढाल दास उनके सबसे बड़े बेटे हैं।