• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव; शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

CG School Reopening: प्रदेश में नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू होगा। शाला प्रवेश उत्सव को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Sandeep TiwariEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 10:53:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 09:39:40 PM (IST)
  • Join करें
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव; शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
CG School Reopening: 16 जून से प्रदेशभर में नया शिक्षा सत्र शुरू होगा (AI Generated Image)

HighLights

  1. स्कूल भवनों की मरम्मत 15 जून तक पूरी करने निर्देश
  2. विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी और बस जांच अनिवार्य
  3. पाठ्यपुस्तक वितरण प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में नए स्कूली शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी। इस अवसर पर राज्यभर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित (Chhattisgarh School Reopening Date) किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने से पहले सभी भवनों, कक्षाओं और परिसरों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का कार्य 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के लिए आकर्षक और प्रिंट-रिच वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा शाला त्यागी बच्चों की वापसी सुनिश्चित कर उन्हें अगली कक्षा में सीधे प्रवेश देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


भिलाई में हुई समीक्षा बैठक

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर भिलाई स्थित शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हुडको में जिले के शासकीय और निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, पेयजल, वाटर फिल्टर, शौचालय, पाठ्यपुस्तकों, गणवेश और साइकिल वितरण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि शासकीय हाई स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें पहुंच चुकी हैं, जबकि सेजस और निजी विद्यालयों में अगले तीन से चार दिनों में उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने जर्जर भवनों को अनुमति लेकर डिस्मेंटल करने तथा मरम्मत योग्य भवनों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित जांच, चालकों की निगरानी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्कूलों में नशामुक्ति अभियान चलाने की अपील की।