CG weather update: आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की चेतावनी, जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत
CG weather update: मौसम विज्ञानी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में उत्तर हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 08:39:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:41:06 AM (IST)
HighLights
- अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम
- आने वाले दिनों में पारा तेजी से चढ़ेगा
- पश्चिमी विक्षोभ उत्तर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री कम दर्ज किया गया है।
हालांकि राहत का यह सिलसिला ज्यादा दिन रहने वाला नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में पारा तेजी से चढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में बस्तर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
कहां कितनी हुई बारिश
![naidunia_image]()
गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना
मौसम विज्ञानी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में उत्तर हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
अगले पांच दिनों में पांच डिग्री तापमान बढ़ने के आसार
दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा: प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा, जिससे वहां हल्की ठंड महसूस की गई। अगले 24 घंटों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में तीन से से पांच डिग्री की वृद्धि की संभावना है।
यह भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक संग बारिश, अगले 24 घंटे के लिए 50km रफ्तार से हवाओं की चेतावनी
जशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत
जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर सनऊ राम (51) की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना ईंट भट्ठे के पास हुई। यहां मजदूर अस्थायी मकान में रह रहे थे। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।