रायपुर में सेंट पाल स्कूल के पास सामुदायिक भवन के नाम पर बना रहे थे चर्च, चला बुलडोजर, लीज खत्म होने पर कार्रवाई
राजधानी रायपुर में सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास निर्माणाधीन विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। भवन पर चर्च निर्माण के आरोप ...और पढ़ें
By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:15:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:15:05 AM (IST)
मंगलवार की सुबह विवादित निर्माण पर होती बुलडोजर कार्रवाई। नईदुनिया नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास बन रहे विवादित सामुदायिक भवन पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन ढांचे को जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से तोड़ा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
![naidunia_image]()
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान परिसर के आसपास की दोनों ओर की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित राजस्व, नगर निगम और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निर्माण पर पुराना विवाद
जानकारी के अनुसार, उक्त निर्माण को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ था। आरोप लगाए जा रहे थे कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। इसी विवाद के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया था और विभिन्न संगठनों द्वारा निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी।
लीज खत्म हुई इसलिए कार्रवाई
रायपुर नगर निगम सूत्रों के अनुसार भवन की लीज खत्म होने पर कार्रवाई की गई है। बुलडोजर की मदद से भवन के हिस्सों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।