• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ अगस्त से शुरू हो रही है...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:55:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:57:02 AM (IST)
राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ से, प्रदेश के 21 मेडिकल कालेजों में होंगे प्रवेश, जानें फीस और प्रक्रिया
नीट काउंसिलिंग व च्वाइस फिलिंग का प्रतीकात्मक विजुअल। एआई

HighLights

  1. राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग नौ अगस्त से शुरू
  2. प्रदेश के 21 कालेजों में 2,875 सीटों पर होंगे प्रवेश
  3. आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज समय पर रखें तैयार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटा नीट यूजी काउंसिलिंग की प्रक्रिया नौ अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित कालेजों में प्रवेश मिलेगा।

आनलाइन आवेदन प्रक्रिया नौ अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी, जो 16 अगस्त की रात 11:59 बजे तक पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही, विद्यार्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग और लाकिंग की प्रक्रिया भी नौ अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।


आवेदन शुल्क और सीटों का पूरा विवरण

इस वर्ष प्रदेश के कुल 21 मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2,875 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी. इनमें से 15 शासकीय मेडिकल कालेजों में 1,725 सीटें और 6 निजी मेडिकल कालेजों में 1,105 सीटें शामिल हैं।

इतनी सीटें नेशनल कोटे के लिए आरक्षित

उल्लेखनीय है कि शासकीय कालेजों की कुल सीटों में से 15 प्रतिशत यानी लगभग 259 सीटें अखिल भारतीय नेशनल कोटे के तहत आरक्षित रहेंगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एनआरआइ अभ्यर्थियों के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह शुल्क पूरी तरह से गैर-वापसी योग्य होगा।

जरूरी दस्तावेज और विशेष सावधानियां

काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को पहले से ही व्यवस्थित कर लें। जरूरी दस्तावेजों में नीट यूजी स्कोरकार्ड, प्रवेश पत्र, 10वीं और 12वीं की अंकसूची, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो, प्रोविजनल अलाटमेंट लेटर, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल हैं। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी होने पर प्रवेश प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है या उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है, इसलिए समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।