• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के देवेंद्रनगर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की राह हुई आसान, सीएसआइडीसी बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएसआइडीसी की 161वीं संचालक मंडल बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में देवेंद्र...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 12:15:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 12:17:02 PM (IST)
  • Join करें
रायपुर के देवेंद्रनगर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की राह हुई आसान, सीएसआइडीसी बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी
बैठक लेते सीएसआइडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,साथ में अधिकारी। डीपीआर

HighLights

  1. सीएसआइडीसी की संचालक मंडल बैठक संपन्न
  2. देवेंद्रनगर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क प्रस्तावित
  3. टेक्सटाइल और गारमेंट पार्क में निवेश बढ़ेगा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसआइडीसी) ने कदम उठाया है। सोमवार को उद्योग भवन में आयोजित सीएसआइडीसी की 161वीं संचालक मंडल की बैठक में प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएसआइडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को हरी झंडी

बैठक में रायपुर के देवेंद्रनगर (पंडरी) में प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना को मंजूरी दी गई। संचालक मंडल ने इस परियोजना के लिए आगे की कार्यवाहियों को अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। उम्मीद जताई गई है कि यह पार्क न केवल रायपुर में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।


टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग पर फोकस

पार्क स्थापना के अलावा, सरकार का पूरा ध्यान टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर पर केंद्रित है। बैठक में इन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और चल रही परियोजनाओं की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए विस्तार से रणनीति बनाई गई। सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार ने परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह पहल छत्तीसगढ़ को देश के बड़े टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

निवेश का अनुकूल वातावरण होगा तैयार

बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर मंथन किया। सीएसआइडीसी प्रबंधन का मानना है कि इन पार्कों के निर्माण से राज्य में औद्योगिक निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार होगा। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य उद्यमियों को सुगम और पारदर्शी प्रक्रिया प्रदान करना है ताकि वे छत्तीसगढ़ में बिना किसी बाधा के निवेश कर सकें। आने वाले समय में इन पार्कों के जरिए राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।