• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्‍तीसगढ़ के मंत्रियों को मिला अतिरिक्त जिलों का प्रभार, अरुण साव कांकेर, विजय शर्मा बस्तर की संभालेंगे जिम्मेदारी

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त जिलों का प्रभार सौंपा है। दरअसल, रायपुर के सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्‍य सरकार के स्कूल शि...और पढ़ें

By Ajay Singh RaghuvanshiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 09:57:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 10:11:25 AM (IST)
  • Join करें
छत्‍तीसगढ़ के मंत्रियों को मिला अतिरिक्त जिलों का प्रभार, अरुण साव कांकेर, विजय शर्मा बस्तर की संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुण साव, विजय शर्मा। फाइल फोटो

HighLights

  1. फरवरी 2024 में कैबिनेट मंत्रियों को सौंपा गया था जिलों का प्रभार।
  2. छत्‍तीसगढ़ के प्रभारी मंत्री बैठक लेकर योजनाओं की करते हैं समीक्षा।
  3. मंत्री लखनलाल कोंडागांव, टंकराम नारायणपुर के बनाए गए प्रभारी।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने कुछ मंत्रियों को अतिरिक्त जिलों का प्रभार सौंपा है। तत्‍कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल (वर्तमान सांसद) के इस्तीफे के बाद मंत्रियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अब कांकेर और विजय शर्मा बस्तर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। साथ ही मंत्री लखनलाल देवांगन कोंडागांव, टंकराम वर्मा नारायणपुर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं।

रायपुर के सांसद बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्‍य सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद इन जिलों का प्रभार रिक्त था। जानकारी के मुताबिक अन्य मंत्रियों के प्रभार जिले पहले ही तरह उनके पास रहेंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की अध्यक्षता करते हैं। समय-समय पर आयोजित बैठक में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होते हैं। इससे पहले फरवरी 2024 में कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया था। प्रभारी मंत्री विभागीय अधिकारियों को बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा भी करते हैं।


पहले से मंत्रियों के पास प्रभार

अरुण साव (बिलासपुर, कोरबा बेमेतरा), विजय शर्मा (दुर्ग,बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, राम विचार नेताम (रायगढ़, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), दयालदास बघेल (महासमुंद, गरियाबंद, सुरजपुर), केदार कश्यप (रायपुर, सुकमा, बीजापुर,दंतेवाड़ा), लखनलाल देवांगन (मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई), श्यामबिहारी जायसवाल (बलौदाबाजार, भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही),ओपी चौधरी (सरगुजा, जांजगीर-चांपा, जशपुर), लक्ष्मी रजवाड़े (बलरामपुर-रामानुजगंज, सक्ती) टंकराम वर्मा (धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़)।