• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में 1235 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती निकली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जनरेशन, ट्रांसमिशन और...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:26:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 10:08:30 AM (IST)
छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन-कौन से पदों पर होंगी नियुक्तियां
बिजली कंपनी की ओर से निकाली गई भर्तियों की प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में बंपर भर्तियां
  2. विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन हुआ जारी
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट पावर कंपनी के अंतर्गत आने वाली जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया से राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल गए हैं।

राज्य में लगातार बढ़ रही विद्युत आपूर्ति की मांग और करीब 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से यह मैदानी और तकनीकी अमला बढ़ाया जा रहा है। तीनों कंपनियों में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरकर कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।


किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), संयंत्र परिचारक (प्लांट अटेंडेंट), और डाटा एंट्री आपरेटर के अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर आफिसर्स व स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग के पद भी शामिल किए गए हैं।

श्रेणीवार और कंपनीवार पदों का विवरण

कुल 1235 पदों में से द्वितीय श्रेणी के पदों की संख्या 189 है, जबकि तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पदों पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी। कंपनीवार रिक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद

तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर: 177 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक और योग्य युवा समय पर पोर्टल विजिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।