• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम

छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती नियम बदले हैं। पदों को योग्यता के आधार पर सात समूहों में बांटा गया, स्थानीय निवासी होना अनिवार्य ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 11:47:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 12:49:56 PM (IST)
सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में बदले नियम
सरकारी नौकरी चाहिए तो छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात समूहों में बांटा।
  2. सीधी भर्ती में छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा।
  3. तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नियमों में बदलाव हुआ।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में बदलाव किया है। अब इन पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात समूहों में बांटा गया है। सबसे अहम बदलाव यह है कि सीधी भर्ती में छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा।

सामान्य और तकनीकी पदों के लिए नई व्यवस्था

  • नई व्यवस्था में इंजीनियरिंग, स्नातक-स्नातकोत्तर, शिक्षा, वर्दीधारी सेवा, स्वास्थ्य, हायर सेकेंडरी और चतुर्थ श्रेणी स्तर के पद शामिल हैं। भर्ती में सामान्य पदों के लिए कॉमन परीक्षा और तकनीकी पदों के लिए आवश्यकता अनुसार अलग परीक्षा ली जा सकेगी।
  • उप अभियंता पद के लिए संबंधित शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक जरूरी होगा। श्रम, खाद्य और सहकारिता निरीक्षक जैसे पदों के लिए स्नातक अनिवार्य किया गया है। सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा और टाइपिंग परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

वर्दीधारी और अन्य पदों के लिए योग्यता

  • पुलिस, जेल, वन, आबकारी और परिवहन विभाग के कई वर्दीधारी पदों के लिए 12 वीं पास के साथ शारीरिक परीक्षा होगी। पटवारी और हॉस्टल वार्डन के लिए 12वीं तथा कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है।
  • वहीं भृत्य, चौकीदार, माली और वार्ड ब्वाय जैसे पदों के लिए 10वीं पास योग्यता रखी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सात समूह वेतन के आधार पर नहीं, बल्कि भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CG-MP के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... बिलासपुर-कटनी पर बिछेगी नई पटरियां, यात्री और मालगाड़ियों की रफ्तार में होगा इजाफा