• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के NHM कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 33 दिनों की हड़ताल अवधि का मिलेगा पूरा वेतन, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान

रायपुर में आयोजित NHM कर्मचारी संघ के महासभा सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 33 दिनों की हड़ताल अवधि का पूरा वेतन देने की घोषणा की।

By Sandeep TiwariEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 07:49:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 07:58:21 AM (IST)
  • Join करें
छत्तीसगढ़ के NHM कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 33 दिनों की हड़ताल अवधि का मिलेगा पूरा वेतन, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान
छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मियों को मिलेगा 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन

HighLights

  1. NHM कर्मियों को हड़ताल अवधि का पूरा वेतन मिलेगा
  2. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश की रीढ़ बताया
  3. स्वस्थ बस्तर अभियान में 90 प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी हुई

राज्य ब्यूरो, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उनकी 33 दिनों की हड़ताल अवधि का पूरा वेतन देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शनिवार को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एनएचएम कर्मचारी संघ के महासभा सम्मेलन में शामिल हुए।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की “रीढ़ की हड्डी” बताया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एनएचएम कर्मियों का योगदान अतुलनीय है।


स्वस्थ बस्तर अभियान में 90 प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत अब तक बस्तर क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है। साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित भर्ती से प्रदेश के चिकित्सा ढांचे को और सुदृढ़ किया गया है।

कैशलेस इलाज और बीमा सुविधा का लाभ

महासभा सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एनएचएम कर्मियों के लिए स्थानांतरण नीति जारी कर दी है। इसके अलावा कर्मचारियों को अब कैशलेस उपचार योजना का लाभ भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मियों के लिए जीवन बीमा सुविधा लागू की गई है। सामान्य मृत्यु की स्थिति में छह लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में एक करोड़ 40 लाख रुपये का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा।

नर्स भर्ती और नए स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही 116 नए विशेषीकृत स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्थानों का चयन भी कर लिया गया है।

सम्मेलन के दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गजमाला पहनाकर स्वागत किया।