• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CM विष्णु देव साय का बड़ा एलान... छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

'वीबी-जी राम जी' योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं, जल संरक्षण और रोजगार को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदली जाएगी।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:33:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:33:58 AM (IST)
CM विष्णु देव साय का बड़ा एलान... छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय
वीबी-जी राम जी योजना से बदलेगी छत्तीसगढ़ के गांवों की सूरत

HighLights

  1. प्रदेश के सभी स्कूलों में 6,671 बालिका शौचालय बनेंगे
  2. 15 अगस्त से 26 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान
  3. श्रमिकों को ₹300 दैनिक मजदूरी और एडवांस भुगतान की व्यवस्था

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण विकास और बालिका शिक्षा व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदमों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महानदी भवन से 'विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) के तहत राज्यव्यापी 'मेरी बेटी मेरा अभिमान' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में बालिका शौचालय और हर गांव में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा।

15 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को गति देने के लिए 15 अगस्त से 26 जनवरी 2027 तक एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत 286.85 करोड़ रुपये की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण होगा। इसके साथ ही, 391.44 करोड़ रुपये की लागत से 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय युक्त मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 549 अन्य मुक्तिधामों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संरक्षण को मजबूती देने के लिए बंद पड़े 10,027 बोरवेलों में रिचार्ज पिट और सैंड फिल्टर लगाए जाएंगे।


श्रमिकों को ₹300 मजदूरी और अग्रिम भुगतान

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि पूरे देश में 1 जुलाई 2026 से लागू हुई 'वीबी-जी राम जी' योजना के तहत सभी विकास कार्य ग्राम सभा की मंजूरी से तय होंगे। श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है और भुगतान अग्रिम (एडवांस) में किया जाएगा। भुगतान में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा और वीबी-जी राम जी के तहत राज्य को लगभग 6,855 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 1,538 करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत हो चुकी है। कृषि कार्यों के समय श्रमिकों की उपलब्धता बनाए रखने हेतु साल में 60 दिन योजना के कार्य स्थगित रखने का प्रावधान भी किया गया है।

318 श्रेणियों के कार्यों से संवरेगा ग्रामीण अंचल

गांवों की तस्वीर बदलने के लिए योजना के तहत 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें 107 जल संरक्षण कार्य, 90 ग्रामीण अधोसंरचना विकास कार्य, 86 आजीविका संवर्धन कार्य तथा 35 आपदा प्रबंधन व जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और योजना के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।