• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, तापमान में गिरावट जारी, अगले 5 दिनों में और गिरावट की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है, नमी का स्तर घटने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

By Vikas SoniEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 17 Nov 2024 07:59:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Nov 2024 08:05:22 AM (IST)
  • Join करें
Weather of CG: छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, तापमान में गिरावट जारी, अगले 5 दिनों में और गिरावट की संभावना
छत्‍तीसगढ़ में सर्द हवाओं का असर तेज। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. प्रदेश में सर्द हवाओं का असर तेज़, तापमान में गिरावट जारी।
  2. अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना।
  3. पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सर्दी का असर तेज़ होता जा रहा है। वातावरण में नमी का स्तर लगातार घट रहा है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका के रूप में उपस्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जिसमें सुकमा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।naidunia_image


तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

पिछले 30 वर्षों के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जगदलपुर में यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक, रायपुर में 0.9 डिग्री, दुर्ग में 0.6 डिग्री और अंबिकापुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसके विपरीत, पेंड्रा रोड में यह 0.6 डिग्री और बिलासपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट का असर

न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि अंबिकापुर में यह सामान्य से 3.3 डिग्री, दुर्ग में 3.4 डिग्री, और पेंड्रा रोड में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, रायपुर और बिलासपुर में यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है।naidunia_image

अगले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंडी हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इसके चलते तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और अधिक महसूस होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के उपाय करें और खासकर सुबह-शाम के समय गर्म कपड़े पहनें।