• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Weather of CG: छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, अगले हफ्ते गिर सकता है तापमान

छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन जारी है, लेकिन फिलहाल हवाओं की गति धीमी होने के कारण ठंड का असर कम है। अगले एक हफ्ते में तापमान में धीर...और पढ़ें

By Vikas SoniEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 08:00:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 08:58:30 AM (IST)
  • Join करें
Weather of CG: छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं, अगले हफ्ते गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन जारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना।
  2. रायपुर में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास, मौसम शुष्क।
  3. विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड का असर जल्द ही बढ़ सकता है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन लगातार हो रहा है, लेकिन फिलहाल हवाओं की गति धीमी है, जिससे ठंड ने अभी जोर नहीं पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर साफ देखा जा रहा है, जबकि राजधानी रायपुर में सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। अगले एक हफ्ते में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है, हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट के संकेत

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, जैसे अंबिकापुर और बलरामपुर, में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। बाकी जिलों में तापमान की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। रविवार को राजधानी रायपुर में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जहां बालोद में सबसे ज्यादा 32.9 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।naidunia_image


तीस साल के आंकड़ों में तापमान वृद्धि

मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले तीस वर्षों में इस समय का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। अंबिकापुर में यह औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, दुर्ग में 1.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.3 डिग्री, जगदलपुर में 1.7 डिग्री, रायपुर में 1.8 डिग्री और बिलासपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक

न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखा गया है। जगदलपुर और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अंबिकापुर में 2.5 डिग्री, रायपुर में 1.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.4 डिग्री, और दुर्ग में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।naidunia_image

विशेषज्ञों का मानना है कि ठंडी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड का असर तेज हो सकता है। नागरिकों को मौसम में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।