• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ को केंद्र से बायोगैस के लिए मिले ₹50 करोड़... योजना का लाभ पाने वाला देश का पहला राज्य

राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) इकोसिस्टम के विकास के लिए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता यो...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 10:48:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 10:48:07 PM (IST)
छत्तीसगढ़ को केंद्र से बायोगैस के लिए मिले ₹50 करोड़... योजना का लाभ पाने वाला देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ़ को केंद्र से बायोगैस के लिए मिले ₹50 करोड़

HighLights

  1. केंद्र से 50 करोड़ की सहायता पाने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य
  2. जैविक कचरे से बनेगा स्वच्छ ईंधन, किसानों की आय में होगा इजाफा
  3. नवा रायपुर में हुई समीक्षा बैठक, निवेश और रोजगार को बढ़ावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) इकोसिस्टम के विकास के लिए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (एसएससीआई) 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है। इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ बन गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। सीबीजी क्षेत्र में प्रदेश तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।


छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026: किसानों की बढ़ेगी आय

राज्य सरकार ने सीबीजी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 लागू की है। इसके माध्यम से कृषि अवशेष, पैडी स्ट्रॉ और अन्य जैविक सामग्री का वैज्ञानिक उपयोग कर स्वच्छ ईंधन का उत्पादन किया जाएगा। इससे किसानों को बायोमास की आपूर्ति से अतिरिक्त आय मिलेगी और जैविक खाद उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

नवा रायपुर में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सीबीजी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर तीन अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें बायोमास संग्रहण व्यवस्था, निवेश बढ़ाने, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, जैव उर्वरक उपयोग और विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई थी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी और युवक की हत्या के दोषी की फांसी उम्रकैद में बदली

अधिकारियों का कहना है कि सीबीजी नीति के प्रभावी संचालन से प्रदेश में नए निवेश, रोजगार के अवसर, कृषि अवशेषों का बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।