• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बस्‍तर में हो रही फर्जी मुठभेड़, लाशों के पास बंदूकें रखकर नक्‍सली बताने की चल रही साजिश, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के सात महीने में राज्य के हालात बदतर हुए हैं। एक बार फिर निर्दोषों के सामने बंदूकें रखने की साजिश श...और पढ़ें

By Ajay Singh RaghuvanshiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 28 Jul 2024 08:59:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jul 2024 09:09:13 AM (IST)
  • Join करें
बस्‍तर में हो रही फर्जी मुठभेड़, लाशों के पास बंदूकें रखकर नक्‍सली बताने की चल रही साजिश, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप
राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य पदाधिकारी।

HighLights

  1. बैज ने कहा कि हमने जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरा
  2. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा- सात महीने में हालत बदतर हुए
  3. जनहित पर सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी : कांग्रेस

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया/रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि राज्य में भाजपा सरकार के सामने कांग्रेस मजबूत विपक्ष बनकर सामने आया है। कांग्रेस ने जन हितों के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन की लड़ाई लड़ी। राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बातें रखीं।

नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में निर्दोषों व ग्रामीणों के मरने पर मृतकों के सामने बंदूकें रखकर उन्हें आरोपित बनाने की साजिश चल रही है। बस्तर में यही हाल है। फर्जी मुठभेड़ हो रही है। विधानसभा में 63 ध्यानाकर्षणों का लिखित जवाब सदन स्थगित होने तक सरकार उपलब्ध कराने में अक्षम रही। मानसून सत्र पर बैज ने कहा कि हमने जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरा। पांच दिन के सत्र में चार स्थगन प्रस्तावों पर चर्चा कराने सरकार को बाध्य किया।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के सात महीने में राज्य के हालात बदतर हुए हैं। एक बार फिर निर्दोषों के सामने बंदूकें रखने की साजिश शुरू हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज ने कहा कि हमारे विधानसभा घेराव के बाद जनता में एक भरोसा पैदा हुआ कि हमारी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूत विपक्ष है।

कृषि मंडी संशोधन विधेयक पर बड़ा आंदोलन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कृषि मंडी संशोधन को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। गंभीर मुद्दा है। इस मंडी संशोधन विधेयक से छत्तीसगढ़ का भला होने वाला नहीं है। यह वही बिल है जो एक समय केंद्र सरकार ने प्रस्तुत किया था, जिसका देशभर में विरोध के बाद केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ा। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने यह संशोधन विधेयक बहुमत के आधार पर पारित कराया है।