• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रक्षाबंधन पर रायपुर में बीयर आफर से विवाद, विरोध के बाद कैफे ने मांगी माफी, आयोजन रद किया

रायपुर के अंबुजा मॉल स्थित द बीयर कैफे द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ड्रिंक्स पर एक के साथ एक मुफ्त ऑफर देने का विज्ञापन जारी किया गया था। इस आपत्त...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 07:24:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 07:30:06 PM (IST)
रक्षाबंधन पर रायपुर में बीयर आफर से विवाद, विरोध के बाद कैफे ने मांगी माफी, आयोजन रद किया
रक्षाबंधन बीयर ऑफर पर गुस्साए लोग प्रदर्शन करते हुए व ऑफर।

HighLights

  1. अंबुजा मॉल स्थित द बीयर कैफे में हुआ भारी विरोध
  2. रक्षाबंधन पर शराब का ऑफर देने पर बजरंग दल भड़का
  3. हिंदू संगठन के कड़े विरोध के बाद कैफे ने मांगी माफी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के लिए आयोजित होने वाले एक क्लब कार्यक्रम में ड्रिंक्स के 1- 1 आफर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अंबुजा माल स्थित द बीयर कैफे ने 28 अगस्त को ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का प्रचार किया था। इंटरनेट मीडिया पोस्ट में शाम सात से आठ बजे तक ड्रिंक्स पर एक के साथ एक फ्री हैप्पी आवर आफर की जानकारी दी गई थी।

पोस्ट सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार को कैफे पहुंचे और रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक एवं धार्मिक त्योहार को शराब से जोड़ने पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े पर्व की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।


कैफे प्रबंधन ने मांगी माफी

विरोध के बाद कैफे प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल से माफी मांगी। साथ ही कहा कि रक्षाबंधन के दिन इस तरह की पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी। विरोध को देखते हुए अंबुजा माल में पुलिस बल भी तैनात किया गया।

पोस्टर से शुरू हुआ विवाद

द बीयर कैफे ने इंटरनेट मीडिया पर ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का पोस्टर जारी किया था। इसमें भाई या बहन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई थी। कार्यक्रम का समय शाम सात से नौ बजे बताया गया था। पोस्ट में सात से आठ बजे तक ड्रिंक्स पर 1 1 हैप्पी आवर आफर का उल्लेख था। इसके बाद बजरंग दल ने विरोध जताते हुए पोस्टर जारी किया। संगठन ने कहा कि रक्षाबंधन को शराब और क्लब पार्टी से जोड़ना उचित नहीं है।

कांग्रेस ने भी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने भी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर शराब का प्रचार छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी न्यूड पार्टी और ड्रग्स पार्टी जैसे आयोजनों को लेकर विवाद हो चुके हैं। ठाकुर ने ऐसे आयोजनों की जांच कराने और कैफे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।