छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम
DA Hike: मई 2026 वेतन से नई दर लागू होगी, जबकि एरियर का भुगतान अगस्त तक चार किस्तों में किया जाएगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:25:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:25:40 AM (IST)
DA Hike: पावर कंपनी ने डीए बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का आदेश जारी (AI Generated Image)HighLights
- मई वेतन से कर्मचारियों को बढ़े डीए का लाभ मिलेगा
- जनवरी-अप्रैल एरियर चार समान किस्तों में भुगतान होगा
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी एरियर लाभ देने का निर्णय
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को कुल 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
मई वेतन से मिलेगा लाभ
कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।