• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में दुर्ग-भिलाई को पहले मिलेगी ई-बसों की सौगात, बिलासपुर का नंबर दूसरा, रायपुर में करना होगा इंतजार

अगले तीन माह के भीतर दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। वहां बसों के संचालन के लिए एजेंसी तय करने के साथ सभी आवश्यक बुनियादी सुवि...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 08:29:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 08:29:30 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में दुर्ग-भिलाई को पहले मिलेगी ई-बसों की सौगात, बिलासपुर का नंबर दूसरा, रायपुर में करना होगा इंतजार
दुर्ग और भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसें।

HighLights

  1. दुर्ग और भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसें
  2. पीएम ई-बस सेवा योजना में रायपुर पिछड़ा
  3. ई-बस डिपो-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण अधूरा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। अगले तीन माह के भीतर दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। वहां बसों के संचालन के लिए एजेंसी तय करने के साथ सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में अगला नंबर बिलासपुर का आएगा।

योजना में रायपुर पिछड़ गया है। यहां ई-बसों के संचालन के लिए न तो आवश्यक डिपो और न ही अन्य सुविधाएं जुटाई जा सकी हैं। जानकारी के अनुसार, रायपुर में इस सुविधा के शुरू होने में एक वर्ष से अधिक का समय लग सकता है।


चार शहरों के लिए मंजूर हुई थीं 240 ई-बसें

इससे पहले दिसंबर 2025 तक बसें शुरू करने का दावा किया गया था, जो अब तक हवा में ही है। सितंबर-2024 में योजना के तहत चार प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा के लिए कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी मिली थी। इसमें रायपुर को सबसे अधिक 100, बिलासपुर को 50, दुर्ग-भिलाई को 50 और कोरबा को 40 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं।

डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक किसी शहर में ई-बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के इंदौर सहित कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ने भी लगी हैं।

बसों के संचालन के लिए चार्जिंग डिपो, विद्युत कनेक्शन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। ई-बस सेवा शुरू होने से शहरों में प्रदूषण कम करने, सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और डीजल पर निर्भरता घटाने में सहायता मिलेगी। फिलहाल, प्रदेश के अधिकांश शहरों में यात्री पुरानी सिटी बसों और निजी वाहनों पर निर्भर हैं।

25 प्रतिशत ही हो पाया काम

रायपुर शहर में ई-बसों के संचालन की तैयारी तय समय से काफी पीछे चल रही है। ई-बसों के लिए आवश्यक डिपो, चार्जिंग स्टेशन और बिजली लाइन का निर्माण अब तक अधूरा है। जरवाय में करीब दो हेक्टेयर भूमि पर डिपो और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक करीब 25 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है।

सिटी बसें हो चुकी हैं कबाड़

कोरोना काल से पहले प्रदेश के नौ शहरों में 378 सिटी बसें संचालित हो रही थीं। लंबे समय तक संचालन बंद रहने से 272 बसें कबाड़ हो गईं। अब केवल 106 बसें बची हैं, जिनमें से रोजाना 70 से 80 बसें ही सड़कों पर उतरती हैं। दुर्ग-भिलाई और जगदलपुर में फिलहाल एक भी सिटी बस संचालित नहीं हो रही है। रायपुर में 67 बसें संचालित हो रही थी, लेकिन कोरोना काल के बाद 32 बसें कबाड़ में पड़ी हैं। पर्याप्त सिटी बसों के संचालन नही होने से लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया जारी है। दुर्ग-भिलाई में डिपो और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। रायपुर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है।- सुमित अग्रवाल, सीईओ, राज्य शहरी विकास अभिकरण ( सूडा)

आकड़ों में फैक्ट फाइल

  • 100 मीडियम ई-बसें रायपुर के लिए है स्वीकृत
  • 50 मीडियम बसें दुर्ग-भिलाई में चलेंगीं
  • 35 मीडियम व 15 मिनी ई-बस बिलासपुर के लिए स्वीकृत
  • 20 मीडियम और 20 मिनी ई-बसें कोरबा के लिए स्वीकृत