• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

तीन साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल की तलाश फिर शुरु, ईओडब्ल्यू ने बेटे से घंटों की पूछताछ

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की तलाश तेज कर दी है। ईओड...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 02:46:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 02:48:01 PM (IST)
तीन साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल की तलाश फिर शुरु, ईओडब्ल्यू ने बेटे से घंटों की पूछताछ
फाइल फोटो-रामगोपाल अग्रवाल

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू ने बेटे वैभव से पूछताछ
  2. शराब और कोल घोटाले की जांच
  3. करोड़ों के घोटाले का है मामला

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपित तथा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की तलाश में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को तलब कर दिनभर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के लापता होने से पहले की गतिविधियों, पारिवारिक और व्यावसायिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों पर जानकारी जुटाई गई।

जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों, पूर्व में दर्ज बयानों और अन्य साक्ष्यों का मिलान भी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार वैभव से देर रात तक पूछताछ जारी रही। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर परिवार से जुड़े अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।


कई मामलों में जांच जारी

रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ लगभग 3,200 शराब घोटाले, 500 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली प्रकरण और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले में जांच चल रही है। जांच एजेंसियों को पहले रामगोपाल के देश के विभिन्न स्थानों और दुबई में होने की सूचनाएं भी मिली थीं,लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष भी थे रामगोपाल

रामगोपाल अग्रवाल वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष भी बनाए गए थे। कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि और शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन की ईडी भी जांच की जा रही है। अग्रवाल के फरार होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में कोषाध्यक्ष से जुड़े वित्तीय अधिकार और बैंकिंग दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के पास बताए जाते हैं।