• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद में रोजगार के बंपर अवसर, 1,549 पदों पर इन तारीखों को होगी भर्ती

गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले के युवाओं के लिए रोजगार के शानदार अवसर सामने आए हैं। इन तीनों जिलों में अलग-अलग तारीखों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 10:48:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 10:49:46 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद में रोजगार के बंपर अवसर, 1,549 पदों पर इन तारीखों को होगी भर्ती
रोजगार का प्रतीकात्मक विजुअल। अर्काइव

HighLights

  1. गरियाबंद, धमतरी और बालोद में रोजगार मेले
  2. कुल 1,549 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
  3. 10वीं से स्नातकोत्तर योग्यताधारी युवा लें हिस्सा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इन तीनों जिलों के जिला प्रशासन और रोजगार कार्यालय द्वारा अलग-अलग तारीखों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इन मेलों के जरिए विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कुल 1,549 पदों पर योग्य युवाओं का चयन करेंगी। इन मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर और नर्सिंग जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवा शामिल हो सकते हैं।


धमतरी में 437 पदों के लिए मेला

जिला रोजगार कार्यालय धमतरी की ओर से 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कंपोजिट बिल्डिंग स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, बीमा सखी, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, नर्सिंग स्टाफ और ओटी टेक्निशियन समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

बालोद में 860 नियुक्तियां

बालोद जिले के शासकीय आईटीआई गुरूर में 14 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा, जहां स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन और सिक्योरिटी गार्ड समेत 860 पदों पर भर्ती होगी। पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, कमल विहार रायपुर द्वारा एकाउंटेंट और एग्रीकल्चर आफिसर के पांच-पांच पद और सेल्स ऑफिसर और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30-30 पद समेत कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐस इन्फोटेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 520 पदों पर भर्ती होगी। वहीं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई द्वारा पुरुष सिक्यूरिटी गार्ड के 200, दो वर्ष अनुभवी पुरुष सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 50 और महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों समेत कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी

गरियाबंद में 252 अवसर

वहीं गरियाबंद जिला कार्यालय में 19 अगस्त को मेला आयोजित होगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर और सहायक प्राध्यापक समेत 252 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इन मेलों का लाभ उठा सकते हैं ।इसमें निजी प्रतिष्ठानों द्वारा कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर में 45, ग्लोबल एचआर साल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट दुर्ग में 200 और पैरी गंगा महाविद्यालय मैनपुर में सात पदों पर भर्ती होगी। इनमें सिक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, एग्रीकल्चर आफिसर, सर्वेयर और सहायक प्राध्यापक के पद शामिल हैं।

जान लें जरूरी योग्यता

सहायक प्राध्यापक के पद अंग्रेजी, भूगोल और राजनीति विज्ञान विषयों के लिए होंगे। पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी, बीएससी कृषि, बीसीए, एमसीए तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, नेट, सेट और पीएचडी निर्धारित की गई है।