• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर केदार कश्यप का हमला, कहा मैगी राजनीति से दूर नहीं होगी गुटबाजी

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया राज्य दौरे पर कड़ा प्रहार किया है। कश्यप ने इसे कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी ...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 01:30:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 01:33:04 PM (IST)
  • Join करें
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर केदार कश्यप का हमला,  कहा मैगी राजनीति से दूर नहीं होगी गुटबाजी
दौरे पर आए राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ। अर्काइव

HighLights

  1. बोले, राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक दिखावा
  2. कांग्रेस की गुटबाजी पर भाजपा नेता का तंज
  3. कहा राहुल का कार्यक्रम फोटो अवसरों तक सीमित

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में राहुल गांधी के हालिया दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरे को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमला करते हुए इसे महज राजनीतिक पिकनिक और दिखावा बताया है। कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी और नेतृत्व संकट को छुपाने के लिए यह दौरा एक ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लंबे समय से गुटों में बंटी हुई है। राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और मिलकर काम करने का संदेश इस बात की पुष्टि करता है कि पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है।


मैगी राजनीति कर रहे ठोस एजेंडा नहीं

वन मंत्री केदार कश्यप ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को मैगी राजनीति का नाम दिया है। उनका तर्क है कि विपक्ष के पास राज्य की भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के खिलाफ कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। जनता के बीच जाकर विकास के मुद्दे उठाने के बजाय, कांग्रेस केवल मीडिया कवरेज और फोटो अवसरों पर आधारित राजनीति कर रही है। कश्यप ने साफ कहा कि कांग्रेस का यह प्रचार तंत्र प्रदेश की जनता को प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम साबित होगा।

नूडल्स प्वाइंट पर रुके थे राहुल

छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए राहुल गांधी नूडल्स प्वाइंट पर रुके थे। यहां उनकी पार्टी नेताओं के साथ बातचीत भी हुई थी। उन्होंने मैगी और चाय का आर्डर भी दिया था।