• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के जेन जी को साधने राहुल गांधी ने नूडल्स प्वाइंट पर जमाया अड्डा, चाय और मैगी के साथ राजनीतिक संदेश

छत्तीसगढ़ के युवाओं (Gen Z) से जुड़ने के लिए राहुल गांधी ने रायपुर में एक नया और अनौपचारिक रास्ता चुना। जिलाध्यक्षों को गुटबाजी छोड़ युवाओं की तरह सक्...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:57:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 09:07:02 AM (IST)
  • Join करें
छत्तीसगढ़ के जेन जी को साधने राहुल गांधी ने नूडल्स प्वाइंट पर जमाया अड्डा, चाय और मैगी के साथ राजनीतिक संदेश
नवा रायपुर के मैगी प्वाइंट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। कांग्रेस

HighLights

  1. नवा रायपुर के मैगी प्वाइंट पर रुका राहुल का काफिला
  2. छत्तीसगढ़ के युवाओं में उम्मीद तलाश रही कांग्रेस
  3. अहंकार छोड़िए, जमीनी स्तर से जुड़ें बोले राहुल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। भारी-भरकम रैलियां, लंबे-चौड़े भाषण और कड़े प्रोटोकॉल की अनदेखी कर जेन जी के (Gen Z) युवाओं को लुभाने के लिए राजनीति को कूल, रीलेटेबल और सीधे जुड़ाव वाला होना पड़ता है। इसी रणनीति के तहत, छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपनी उम्मीद तलाश रही कांग्रेस के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को नया अंदाज दिखाया। रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद, राहुल गांधी ने दिल्ली लौटने से पहले एयरपोर्ट के पास एक लोकल 'मैगी और चाय प्वाइंट' पर अपना अड्डा जमा लिया।

गुटबाजी से दूर रहें

इससे पहले, संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित शिविर में राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को संदेश दिया कि वे पारंपरिक राजनीति का ढर्रा छोड़ें। उन्होंने नेताओं से कहा कि संगठन में मिला पद अहंकार दिखाने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं और जनता के बीच जाकर काम करने के लिए है। उन्होंने गुटबाजी से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में केवल वही टिकेगा जो जमीनी स्तर पर सक्रिय होगा। सत्र खत्म होने पर जब जिलाध्यक्षों ने तस्वीरें खिंचवाने की इच्छा जताई, तो राहुल ने किसी वीआईपी की तरह दूरी बनाने के बजाय सबके साथ सहजता से व्यक्तिगत तस्वीरें खिंचवाईं।


आया जेन जी मूवमेंट

दिन का सबसे बड़ा 'जेन जी मोमेंट' तब आया जब राहुल गांधी का काफिला एयरपोर्ट के पास एक आम दुकान पर रुका। राजनीति की गंभीर चर्चाओं को पीछे छोड़ राहुल गांधी ने वहां मैगी और चाय का ऑर्डर दिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद थे। राहुल ने वहां चाय की चुस्कियां लीं, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपने हाथों से बिस्किट भी खिलाया।

युवा रहे टार्गेट

कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ सफर करने वाले, तो कभी कुलियों और मैकेनिकों के बीच बैठने वाले राहुल गांधी का यह मैगी प्वाइं अड्डा' छत्तीसगढ़ के उस युवा वर्ग को टारगेट करता है, जो सोशल मीडिया और रील्स के इस दौर में नेताओं को अपने जैसा देखना चाहता है। चाय की टपरी और मैगी प्वाइंट से निकला यह संदेश साफ है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए जेन जी के रंग में रंगने को तैयार है।