छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि, बस्तर में माओवाद पर लगाम लगाने वाले IPS सुंदरराज पी. बने NIA के नए आईजी
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुंदरराज अब देश की प्रमुख आतंकवाद और संगठित अपराध जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 09:33:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 09:33:07 PM (IST)
वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज. पी की NIA में नियुक्ति।HighLights
- वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज. पी की NIA में नियुक्ति
- NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर हुए नियुक्त
- कैडर 2003 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं सुंदरराज
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुंदरराज अब देश की प्रमुख आतंकवाद और संगठित अपराध जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर चुके सुंदरराज को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष सुरक्षा अभियानों का व्यापक अनुभव है।
बस्तर और संवेदनशील इलाकों में रहा प्रभावी नेतृत्व
बस्तर सहित राज्य के संवेदनशील इलाकों में उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की अक्सर सराहना होती रही है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण अभियान संचालित किए गए, जिनसे माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- सिलयारी चौकी दुष्कर्म कांड: दुष्कर्म के मामले में 500 रुपये लेने वाला 'चवन्नी' धराया, केस में अब तक 8 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
सुंदरराज की NIA में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सुरक्षा और जांच के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर देश की सबसे महत्वपूर्ण जांच एजेंसियों में से एक को मिलेगा।