
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। दो निलंबित अधिकारियों की वापसी हुई है। विभाग ने सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाकर दंतेवाड़ा भेजा गया है। रोहित कुमार साहू को धमधा, राजेश गुप्ता को गौरेला, सचिन गुप्ता को कोंडागांव, शीतल चंद्रवंशी को चांपा, नेतराम रत्नेश को दीपका, नारायण साहू को कवर्धा, रामसंजीवन सोनवानी को आरंग, वीकेएस पलदास को भोपालपटनम, प्रदीप सिंह ठाकुर को दाढ़ी, देवेश चंदेल को केशकाल, श्रीनिवास द्विवेदी को इंदौरी, आशा जंघेल को उतई, प्रभाकर शुक्ला को धरमजयगढ़, भारतलाल साहू को बड़ीकरेली और लक्ष्मण सिंह देहारी को बेरला का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 45 आईटीआई की बदलेगी तस्वीर... पीएम-सेतु योजना के तहत AI और रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र
राजस्व निरीक्षक राधाचरण तिवारी और सहायक वर्ग-दो के नामेश्वर कुमर कावडे की मूल पद पर वापसी हुई है। इन्हें फिर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरीय निकायों में कामकाज को गति देने और चुनावी व जनहित के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।