• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर पीडीएस में बड़ा घोटाला: सेरीखेड़ी की राशन दुकान से 1225 क्विंटल सरकारी चावल गायब, 50 लाख का गबन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हसौद थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से 1225 क्विंटल सरकारी चा...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 03:42:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 03:45:12 PM (IST)
रायपुर पीडीएस में बड़ा घोटाला: सेरीखेड़ी की राशन दुकान से 1225 क्विंटल सरकारी चावल गायब, 50 लाख का गबन
रायपुर में सेरीखेड़ी की राशन दुकान से 1225 क्विंटल सरकारी चावल गायब (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 1225 क्विंटल सरकारी चावल गबन का मामला
  2. महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष समेत तीन पर एफआईआर
  3. 50 लाख से अधिक की आर्थिक क्षति का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर ग्रामीण के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से 1225 क्विंटल सरकारी चावल के कथित गबन का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की जांच में करोड़ों नहीं बल्कि 50.09 लाख रुपये मूल्य के 1225 क्विंटल चावल की कमी मिलने के बाद महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष, विक्रेता और सहायक विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला ग्राम पंचायत सेरीखेड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी-442001044) का है। यह दुकान वर्ष 2024 से श्री राधा मोहन महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही थी। खाद्य निरीक्षक देवेश देवदास ने कलेक्टर (खाद्य शाखा) के निर्देश पर मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआईआर में समूह की अध्यक्ष माया यादव, विक्रेता अंजू यादव और सहायक विक्रेता हरिशंकर साहू को आरोपित बनाया गया है।


औचक निरीक्षण में खुली गड़बड़ी

एफआईआर के अनुसार, 30 अक्टूबर 2025 को उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई हितग्राहियों ने शिकायत की कि दुकान समय पर नहीं खुलती थी और पहले ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर खाद्यान वितरण दिखा दिया जाता था, जबकि वास्तविक चावल तीन-चार दिन बाद दिया जाता था।

जांच में ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया। ऑनलाइन रिकॉर्ड में 1012.42 क्विंटल चावल उपलब्ध दर्शाया गया था, जबकि मौके पर मात्र 35 क्विंटल चावल मिला। यानी पहली जांच में ही 977.42 क्विंटल चावल कम पाया गया।

दूसरी जांच में बढ़कर हुई 1225 क्विंटल की कमी

अनियमितताओं के बाद दुकान को अस्थायी रूप से दूसरी संस्था को सौंप दिया गया। 23 नवंबर 2025 को दोबारा भौतिक सत्यापन कराया गया। इस दौरान ऑनलाइन स्टॉक, ऑफलाइन वितरण और विभिन्न योजनाओं के रिकॉर्ड का मिलान करने पर कुल 1225 क्विंटल चावल की कमी सामने आई।

खाद्य विभाग ने चावल का आर्थिक मूल्य 50 लाख 9 हजार 956 रुपये निर्धारित किया है। विभाग के अनुसार, यह राशि शासन को हुई प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति है।

कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

खाद्य विभाग ने बताया कि निरीक्षण के बाद संचालक संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो उसका जवाब दिया गया और न ही कमी वाले चावल की भरपाई की गई। इसके बाद कलेक्टर (खाद्य शाखा) के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

पीडीएस नियमों के उल्लंघन का आरोप

एफआईआर में कहा गया है कि आरोपितों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उन पर सरकारी खाद्यान के गबन, अमानत में खयानत और आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- एमपी में अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन... भोपाल-इंदौर से शुरू होगी नई PDS व्यवस्था

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7, तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस और खाद्य विभाग अब पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन, खाद्यान वितरण और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रहे हैं।