छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों के अफसर बदले
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं।
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 05:50:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 05:50:10 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलHighLights
- आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले
- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
- आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक आयुक्तों और उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी गई है।