रायपुर के रिंग रोड पर चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे 6 यात्री; वाहन पूरी तरह जलकर खाक
रायपुर के रिंग रोड पर रविवार देर रात देखते ही देखते चलती हुई सूमो ग्रैंड आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में सवार ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 11:45:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 11:50:24 PM (IST)
चलती गाड़ी में लगी आगHighLights
- झारखंड पासिंग वाहन पूरी तरह जलकर खाक
- अचानक वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठने लगा
- कुछ देर के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित
रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि: राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया। रिंग रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास रविवार रात करीब 10:30 बजे चलती सूमो ग्रैंड वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार छह यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
![naidunia_image]()
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड पासिंग सूमो ग्रैंड रिंग रोड से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया।
![naidunia_image]()
देखते ही देखते सूमो ग्रैंड आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आग की वजह से कुछ देर के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
![naidunia_image]()
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें- मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वाहन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।