• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी, साय सरकार ने बनाई समिति, जनता से मांगा सुझाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीते दिनों नई दिल्ली दौरे के दौरान सांसदों ने बैठक में यह सुझाव दिया था कि कुछ महीनों के अंतर में होने वाले नगरीय निकाय व...और पढ़ें

By Ajay Singh RaghuvanshiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 07:57:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 08:09:50 AM (IST)
  • Join करें
छत्‍तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी, साय सरकार ने बनाई समिति, जनता से मांगा सुझाव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। फाइल फोटो

HighLights

  1. समिति 15 दिन के भीतर राज्‍य सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट।
  2. 17 अगस्त तक ई-मेल पर आम नागरिक भेज सकते हैं सुझाव।
  3. अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है। इसके लिए आम लोगों से ई-मेल के माध्यम से सुझाव मांगा गया है। सरकार ने अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति को तीन बिंदुओं पर सरकार को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

सुझाव के लिए निर्धारित प्रारूप सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार ने एक देश एक चुनाव को आधार मानते हुए इस दिशा में काम करना शुरू किया है। सरकार ने तर्क दिया है कि एक साथ चुनाव कराने से वित्तीय व मानव संसाधन की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा हुई थी।


सांसदों ने भी दिया सुझाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीते दिनों नई दिल्ली दौरे के दौरान सांसदों ने बैठक में यह सुझाव दिया था कि कुछ महीनों के अंतर में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ करा लिया जाए। नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर अब सरकार ने आम लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग को यह सुझाव ई-मेल के माध्यम से एसएलई-लोकलइले2024 एटदरेट सीजी डाट जीवीओ डाट इन पर भेजा जा सकता है।

एक देश-एक चुनाव की तैयारी : साव

उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार एक देश एक चुुनाव की दिशा में काम कर रही है। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान साव ने कहा कि प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ किया जा सकता है। सरकार इस दिशा में आम लोगों से राय ले रही है। साथ ही सरकार ने एक समिति का गठन भी कर दिया है। समिति सभी कानूनी प्रविधानों का अवलोकन करेगी। निकाय व पंचायत चुनाव के लिए नियमों का अध्ययन करते हुए प्राप्त सुझावों के आधार पर समिति रिपोर्ट सौंपेगी।

फैक्ट फाइल

छ्त्तीसगढ़ में कुल जिले- 33

कुल निकाय-184

कुल निगम- 14

कुल नगर पालिका परिषद- 48

नगर पंचायत- 122