• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में अब न चूहे गटकेंगे शराब न फूंक पाएंगे गांजा: थाना गंज में ई-मालखाना प्रणाली शुरू

रायपुर के थाना गंज में आधुनिक ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। अब कोतवाली डिवीजन के सभी मालखाने पूरी तरह डिजिटल हो चुके हैं। बारकोडिंग और ऑनल...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:10:12 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:11:44 AM (IST)
रायपुर में अब न चूहे गटकेंगे शराब न फूंक पाएंगे गांजा: थाना गंज में ई-मालखाना प्रणाली शुरू
मालखानों में चूहों की ओर से की गई बर्बादी का एआई विजुअल।

HighLights

  1. थाना गंज में शुरू हुई डिजिटल ई-मालखाना प्रणाली
  2. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नया डिजिटल कदम
  3. मालखानों में अब सुरक्षित रहेगा जब्त किया गया माल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज में अब चूहों की चोरियों और मालखानों की पुरानी लापरवाहियों का दौर हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने यहां अत्याधुनिक 'ई-मालखाना प्रणाली' की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही सेंट्रल जोन का यह पांचवां और कोतवाली डिवीजन का अंतिम थाना भी डिजिटल हो गया है, जिससे अब डिवीजन के सभी मालखाने आधुनिक तकनीक के दायरे में आ चुके हैं।

पूर्व के वर्षों में देश के कई थानों के मालखानों से जुड़ी कई अजीबोगरीब और हास्यास्पद खबरें सुर्खियों में रहती थीं, जहां पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब को चूहों के गटक जाने और कीमती नशीले पदार्थों को गायब कर देने के मामले सामने आते थे। ऐसी घटनाओं पर अब पूरी तरह विराम लग जाएगा। नई डिजिटल प्रणाली के तहत जब्त की गई हर सामग्री की सुरक्षित पैकेजिंग, रैकवाइज वैज्ञानिक वर्गीकरण और यूनिक बारकोड लेबलिंग की गई है।


पलक झपकते ही मिल जाएंगे सबूत

इस हाई-टेक व्यवस्था के लागू होने से ऑनलाइन डेटा एंट्री और डिजिटल ट्रैकिंग की सुविधा मिल गई है। इससे किसी भी माल या सबूत की वास्तविक स्थिति और उसकी सटीक लोकेशन पलक झपकते ही ट्रेस की जा सकेगी। इस अवसर पर डीसीपी तारकेश्वर पटेल, डीसीपी पीतांबर पटेल और एसीपी दीपक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बेहतरीन और सुरक्षित व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए थाना गंज की पूरी टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

ये देखिए चूहों की कुतरने की करतूत

मई 2017: बिहार में शराब गटके : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद थानों के मालखानों में जब्त की गई लगभग 9 लाख लीटर शराब के गायब होने का मामला सामने आया।

नवंबर 2022: मथुरा, उत्तर प्रदेश में गांजा किया गायब: मथुरा के शेरगढ़ और हाईवे थानों के मालखाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए कुल 581 किलोग्राम गांजे की खेप गायब पाई गई। इल्जाम चूहों पर लगा।

नवंबर 2023: छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा कोतवाली थाने के मालखाने में विधानसभा चुनाव के दौरान जब्त करके रखी गई शराब की करीब 60 बोतलें रहस्यमय तरीके से खाली मिल गईं और गांजे की बोरियां भी कुतर दी गईं। बाद में एक चूहे को पिंजड़े में पकड़ा गया।