• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर नगर निगम में आवेदन पत्र और फूलों का हार पहनकर पांच घंटे तक अर्धनग्न प्रदर्शन, नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग

रायपुर नगर निगम मुख्यालय में कुशालपुर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अर्धनग्न होकर अनोखा प्रदर्शन किया। एक...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:16:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:18:09 PM (IST)
रायपुर नगर निगम में आवेदन पत्र और फूलों का हार पहनकर पांच घंटे तक अर्धनग्न प्रदर्शन, नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग

HighLights

  1. आवेदनों की माला पहनकर किया प्रदर्शन
  2. पांच घंटे बाद भी नहीं मिले निगम आयुक्त
  3. चार वर्षों से सड़क मरम्मत की मांग जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम मुख्यालय में उस समय स्थिति असामान्य हो गई, जब अपने क्षेत्र की बदहाल समस्याओं से तंग आ चुके नागरिकों ने एक अनूठा और कड़ा विरोध दर्ज कराया। कुशालपुर और आसपास के क्षेत्र के रहवासियों ने निगम प्रशासन की कार्यशैली और अनदेखी से परेशान होकर सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक स्थानीय युवक ने पूर्व में नगर निगम को सौंपे गए दर्जनों आवेदनों और पत्रों की माला अपने गले में पहन रखी थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अपने इलाके की बुनियादी सुविधाओं के लिए पिछले कई सालों से लगातार नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। कई गंभीर विषयों पर तो 20 से 25 बार तक लिखित शिकायतें और मांग पत्र दिए जा चुके हैं, किंतु निगम प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। थक-हारकर उन्होंने शासन और प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अर्धनग्न होकर और आवेदनों की माला पहनकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का मार्ग चुना। इस दौरान प्रदर्शनकारी सीधे नगर निगम आयुक्त से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त करने पर अड़े रहे।


चार साल से गड्ढों में तब्दील हैं मुख्य सड़कें

स्थानीय लोगों ने अपनी चार सूत्रीय प्रमुख मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 66 के तहत आने वाले राम-जानकी सामुदायिक भवन, छत्रपति शिवाजी स्कूल, तिरंगा चौक, समीक्षा मेडिकल, पहाड़ी तालाब और बंजारी मंदिर मार्ग पर जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। चार वर्षों से इन गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि इसी रास्ते से जनप्रतिनिधियों और निगम के आला अधिकारियों की गाड़ियां रोज गुजरती हैं।

स्पीड ब्रेकर दोबारा बनाने की मांग

इसके अलावा वृंदावन नगर-कुशालपुर मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर दोबारा बनाने, निगम कर्मचारी महेश वाघ को निलंबित करने और पंकज गार्डन के सौंदर्यीकरण में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग भी की गई।

पांच घंटे के धरने के बाद भी नहीं मिले आयुक्त

लगातार पांच घंटे तक निगम परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन के बावजूद नागरिकों की मुलाकात आयुक्त से नहीं हो सकी। कोई सक्षम अधिकारी उनका ज्ञापन लेने या ठोस आश्वासन देने बाहर नहीं आया। इससे आहत होकर स्थानीय नागरिक निराश होकर वापस लौट गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।