• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज, एक-दूसरे को घेर रही भाजपा-कांग्रेस

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा अपनी-अपनी सभाओं, जनसंपर्क और रोड श...और पढ़ें

By Vikas SoniEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 04:58:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 05:00:48 PM (IST)
  • Join करें
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज, एक-दूसरे को घेर रही भाजपा-कांग्रेस
जनसभा में प्रचार करते भाजपा-कांग्रेस के दिग्‍गज नेता।

HighLights

  1. भाजपा में अंदरूनी कलह: भूपेश बघेल
  2. कांग्रेस घोटालेबाजों की सरकार: भाजपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण का रण अब प्रचार के अंतिम दौर से गुजर रहा है। वहीं, दोनों ही प्रत्याशियों के साथ संगठन की ओर से भी सभाओं सहित जनसंपर्क व रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों की संगठन के पदाधिकारी व बड़े नेता एक दूसरी पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। रायपुर दक्षिण में भूपेश बघेल और दीपक बैज ने सभा का आयोजन किया।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि दक्षिण में उपचुनाव इसलिए हाे रहा है, क्योंकि बृजमोहन ने इस्तीफा दे दिया है। पहले वे मंत्री थे, लेकिन भाजपा को यह पचा नहीं और उन्हें लोकसभा में उतार दिया। इसके बाद वे मंत्रीपद से इस्तीफा नहीं देना चाहते थे, लेकिन उसे भी ले लिया गया। इस तरीके से भाजपा में अंदरूनी कलह चल रही है।


naidunia_image

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की कसम खाई थी और इसके बाद उसी सरकार ने उसी शराब में दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उस कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शराब की नदियां बहने का मिथ्या प्रलाप करते शोभा नहीं देते।

उपलब्धियां गिना रहे भाजपाई

इसके अलावा भाजपा की ओर से दक्षिण के टिकट मिलने के बाद से ही पूर्व सांसद व महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां गिना रहे हैं। प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि सांसद एवं रायपुर दक्षिण से आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा महापौर और सांसद रहते हुए सुनील सोनी ने मिलकर रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में रायपुर में बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स जैसे कई पहलुओं पर कार्य हुआ है। उनके नेतृत्व में रायपुर ने एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।naidunia_image

अपराध का गढ़ बना प्रदेश: बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार को 10 महीने हुस हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक और रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। रायपुर में दिन दहाड़े गोली चलती है और बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी आफिस जला दिए गए।

लोहारीडीह में तीन साहू समाज के लोगों की हत्या हो गई। एक को फांसी में टांगकर मार दिया गया, सूरजपुर में जिला बदर व्यक्ति दिन दहाड़े हत्या करके चला जाता है बलरामपुर में पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है और कह रहे थे कि बाथरूम में फांसी लगा लिया ऐसी हो ही नहीं सकता।

आकाश का हुआ विरोध

जिस भाठागांव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का विरोध हुआ था, उसी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को भी विरोध का सामना करना पड़ा। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है, कि आकाश को कुछ लोगों ने घेर रखा है और जमीन पर कब्जे के मामले में एक कांग्रेस पदाधिकारी की फोटो दिखाकर वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस मुर्दाबाद और आकाश मुर्दाबाद के नारे भी लोग लगाते दिखाई दे रहे हैं।