• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Raipur Election Result: रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीता चुनाव

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के परिणामों के अनुसार, भाजपा के सुनील सोनी की जीत तय हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 26,000 वोटों का अंतर ...और पढ़ें

By Vikas SoniEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 06:58:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 11:16:04 PM (IST)
  • Join करें
Raipur Election Result: रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीता चुनाव
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के नतीजे

HighLights

  1. शनिवार सुबह 8 बजे से सेजबहार स्ट्रांग रूम में होगी मतगणना।
  2. सबसे पहले अलग टेबल पर डाकमत पत्रों की गिनती होगी शुरू।
  3. बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से रायपुर दक्षिण की सीट हुई खाली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh By Election Result: छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, यहां भारतीय जनता पार्टी से सुनील सोनी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला।

इससे पूर्व 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है। इसी सीट पर 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुनील सोनी को 46167 मतों से जीत दर्ज की है।


भाजपा कार्यालय में जीत का जश्‍न

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जैसे ही भाजपा की जीत तय हुई, एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं संग ढोल नगाड़े बजाकर पटाखे छोड़कर कर मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी थोड़ी देर में भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।naidunia_image

सोलह चरण के बाद

बीजेपी:74,782

कांग्रेस: 36,005

कुल बढ़त:38,777 (बीजेपी)

14वें राउंड के बाद

बीजेपी: 63251

कांग्रेस: 31920

कुल बढ़त: 31331 (बीजेपी)

13वें राउंड के बाद

बीजेपी: 57817

कांग्रेस: 29597

कुल बढ़त 28220 (बीजेपी)

12वें राउंड के बाद

बीजेपी: 53382

कांग्रेस: 26852

कुल बढ़त: 26,530 (बीजेपी)

11वें चरण के बाद

दक्षिण विधानसभा 11वें राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। 11वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी सुनील सोनी, कांग्रेस के आकाश शर्मा से 24000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

दसवें चरण के बाद

बीजेपी: 42667

कांग्रेस: 22038

कुल बढ़त: 20629 (बीजेपी)

आठवें चरण के बाद

बीजेपी:31619

कांग्रेस:17243

कुल बढ़त:14376 (बीजेपी)

सात चरण के बाद

बीजेपी: 27911, कांग्रेस: 14083

कुल बढ़त: 13828 (बीजेपी)

छठवें चरण के बाद

बीजेपी: 23107, कांग्रेस: 11821

कुल बढ़त: 11286 (बीजेपी)

पांच चरण के बाद बीजेपी 18578 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस ने 10213 वोट हासिल किए हैं। सुनील सोनी अब 8365 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चौथे चरण के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं। naidunia_image

तृतीय चरण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 53 सौ अधिक हो गया है। बीजेपी के सुनील सोनी को 11240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 5909 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं।

रायपुर दक्षिण में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में भी भाजपा के सुनील सोनी 7651 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं। सुनील सोनी 34 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस के आकाश शर्मा को 4245 वोट मिले हैं।

पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के प्रत्‍याशी सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। भाजपा के सुनील सोनी को 47871 वोट और कांग्रेस के आकाश शर्मा 3446 वोट मिले हैं।

#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने कहा, "जिस दिन से कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया उस दिन से मैं एक ही बात कह रहा हूं - ये चुनाव देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि रायपुर दक्षिण के विधायक को… pic.twitter.com/nzHoa1boKQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024

वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।

वहीं, 8.30 बजे से अन्य 14 टेबलों में डाकमत पत्रों के समानांतर ही ईवीएम मशीनों से गणना शुरू की जाएगी। शाम पांच से छह बजे तक गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुनील सोनी और आकाश शर्मा के बीच टक्‍कर

इस पूरे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के बीच मुकाबला था। इसके लिए 13 नवंबर को मतदान किया गया था। जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। दरअसल, 10 महीने में रायपुर दक्षिण में यह दूसरी बार मतदान किया जा रहा है।