• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत... हटिया-दुर्ग व शालीमार-LTT एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली दो जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अ...और पढ़ें

By SATYANARAYAN PATELEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 10:19:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 10:19:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगी राहत... हटिया-दुर्ग व शालीमार-LTT एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हटिया-दुर्ग व शालीमार-LTT एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भाटापारा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली दो जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सकेगी।

हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में जोड़े जाएंगे कोच

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 12 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 8 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त एसी थर्ड (3-एसी) कोच उपलब्ध रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त 3-एसी कोच लगाया जाएगा।


कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी, यात्रियों को मिलेगी भीड़भाड़ से राहत

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा यात्रा के दौरान होने वाली भीड़भाड़ में भी कमी आएगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- CG Weather 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम... उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट