सिलयारी चौकी दुष्कर्म कांड: दुष्कर्म के मामले में 500 रुपये लेने वाला 'चवन्नी' धराया, केस में अब तक 8 गिरफ्तार
धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी एरिया में हुए नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सौदेबाजी के आरोप में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 08:33:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 08:33:09 PM (IST)
गिरफ्तार आरोपित भूषण यादव उर्फ चवन्नी।HighLights
- सौदेबाजी के आरोप में 8वां आरोपी चवन्नी गिरफ्तार
- समझौता कराने और सौदा करने में एक और गिरफ्तार
- मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर हुई 8
नईदुनिया, प्रतिनधि, रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी चौकी एरिया में हुए नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सौदेबाजी के आरोप में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भूषण यादव उर्फ चवन्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दुष्कर्म के मामले को दबाने और समझौता कराने के लिए की गई सौदेबाजी में उसकी भी भूमिका थी। पुलिस के अनुसार, घटना को दबाने के एवज में उसे 500 रुपये मिले थे।
भूषण यादव उर्फ चवन्नी को गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भूषण यादव कथित पत्रकार उस्मान सैफी का करीबी बताया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर उसकी संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।