• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Upchunav: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के आखिरी दौर में सुनील सोनी का जनसंपर्क तेज, हर मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का प्रचार अभियान तेज हो गया है। उन्होंने एक दिन में रोड शो और जनसंपर्क की रणनीतियों ...और पढ़ें

By Vikas SoniEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 11 Nov 2024 04:59:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 Nov 2024 05:13:07 PM (IST)
  • Join करें
CG Upchunav: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के आखिरी दौर में सुनील सोनी का जनसंपर्क तेज, हर मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य
रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

HighLights

  1. सुबह आठ बजे से शुरू हो जाता है सुनील सोनी का प्रचार, रात 12 बजे तक बैठकों का दौर।
  2. रायपुर दक्षिण उपचुनाव के अंतिम दौर में सुनील सोनी का हर वोटर तक पहुंचने का प्रयास।
  3. रोड शो और जनसंपर्क में बढ़ी तेजी, भाजपा प्रत्याशी मतदाताओं से कर रहे सीधे संपर्क।

विकास सोनी/नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर दक्षिण का उपचुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसे देखते हुए नईदुनिया ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के प्रचार के तौर तरीके से लेकर उनकी रणनीतियों को समझने के लिए एक दिन उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए उनके रोड शो में उनकी लोकप्रियता देखते ही बन रही थी। कहीं कार्यकर्ता उनका तिलक लगाकर स्वागत कर रहे थे, तो कहीं फूलाें व मालाओं की बौछार उन पर हो रही थी। वहीं, लोग माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे थे।


इतना ही नहीं, लोगों में लोकप्रिय होने के साथ ही वे हर व्यक्ति को उनके चेहरे से पहचान रहे थे और प्रत्येक व्यक्ति के अभिवादन का वे बराबर से जवाब भी दे रहे थे। उनका यह रोड शो दोपहर दो बजे लाखे नगर से शुरू हुआ और देर रात नौ बजे खत्म हुआ।naidunia_image

वहीं, उनका चुनाव के दौरान एकमात्र लक्ष्य है कि वे हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें और उन्हें अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करें। इसी तरह पूरे विधानसभा उपचुनाव के दौरान उनका प्रचार-प्रसार चलता आ रहा है।

सुबह आठ बजे से शुरू हो जाता है प्रचार

सुनील सोनी का प्रचार सुबह आठ बजे से ही उनके निवास से शुरू हाे जाता है। कार्यकर्ता सहित पदाधिकारीगण उनके घर सुबह से ही पहुंच जाते हैं और वे सभी से फीडबैक लेने के बाद आगे की रणनीति तय करते हैं। वहीं, सुबह दो से तीन घंटे की यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे सुबह 11-12 बजे के बीच जनसंपर्क के लिए निकल जाते हैं और यह प्रचार-प्रसार देर रात तक नौ से दस बजे तक चलता है।naidunia_image

रात 12 बजे तक चुनाव कार्यालय में समीक्षा

दिनभर प्रचार-प्रसार करने के बाद वे रात में पुरानी बस्ती स्थित चुनाव कार्यालय तत्पर पहुंचते हैं। जहां मंडल अध्यक्षाें सहित सभी विधायकों व सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में मंथन किया जाता है। दिनभर के प्रचार-प्रसार की समीक्षा करने के बाद अगले दिन का शेड्यूल भी उसी हिसाब से तय किया जाता है। समीक्षा के दौरान मंडल अध्यक्षों से फीड बैक लिया जाता है।

शादी कार्यक्रमों में भी करते हैं शिरकत

नईदुनिया टीम ने उनका शेड्यूल देखा जिसमें प्रतिदिन उनका किसी न किसी शादी या फिर सामाजिक कार्यक्रम का शेड्यूल जरूर होता है। उनकी टीम के सदस्यों ने बताया कि जितने भी निमंत्रण उन्हें आते हैं, वे समय मिलने पर उसी अनुसार सभी में शिरकत करते हैं। इसके अलावा अन्य सामाजिक बैठकों सहित सभी कार्यक्रमाें में समय निकालकर जाने का प्रयास भी वे करते हैं।