रायपुर में सनी लियोन के कार्यक्रम पर बवाल, बजरंग दल ने दी चेतावनी
CG News: रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के आगमन से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा व ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 04:33:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 04:33:38 PM (IST)
रायपुर में सनी लियोन के कार्यक्रम पर बवाल।HighLights
- रायपुर में सनी लियोन के कार्यक्रम पर बवाल।
- बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताया।
- सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के आगमन से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी की है।
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को सीधे शब्दों में चेताया है। पोस्ट में लिखा गया है कि “बजरंग के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री सनी लियोन का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होना था। इस कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया है।
बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है और यहां इस प्रकार के आयोजनों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से भी इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।
विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।