• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में शौचालय ले जाते समय हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागा चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपित भीमगज उर्फ विक्की पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 01:21:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 01:21:40 PM (IST)
रायपुर में शौचालय ले जाते समय हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागा चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
रायपुर में हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागा चोर (AI तस्वीर)

HighLights

  1. गंज थाने से पुलिस हिरासत से फरार हुआ चोरी का आरोपित
  2. शौचालय ले जाते समय आरक्षक को चकमा देकर भागा
  3. आरोपी पर शौचालय से फरार होने पर नया केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपित भीमगज उर्फ विक्की पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपित को शौच के लिए लाकअप से बाहर लाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और शौचालय से भाग निकला। आरोपित के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक और मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित भीमगज उर्फ विक्की को चोरी के एक मामले में सूरजपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त की रात उसे गंज थाना पुलिस अपराध के सिलसिले में अभिरक्षा में लेकर रायपुर लाई थी। उसे सुरक्षा के मद्देनजर गंज थाना के पुरुष बंदीगृह में रखा गया था।


यह भी पढ़ें- 45 करोड़ का निवेश दिलाने का झांसा, 1.13 करोड़ की ठगी, नागपुर से दो युवतियां गिरफ्तार, 'ब्लैक मनी वॉश' स्कैम का खुलासा

बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे आरोपित ने शौच जाने की बात कही। बंदीगृह में शौचालय नहीं होने के कारण प्रधान आरक्षक उसे थाना परिसर स्थित शौचालय तक लेकर गए। सुरक्षा के लिए एक आरक्षक को आरोपित की निगरानी में लगाया गया। इसी दौरान आरोपित ने शौचालय में पानी नहीं आने की शिकायत की। पानी चालू करने के लिए प्रधान आरक्षक मोटर का स्विच आन करने चले गए।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही प्रधान आरक्षक वापस लौटे, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने बताया कि आरोपित उसकी नजर बचाकर फरार हो गया है। तत्काल शौचालय और थाना परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।