• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्‍तीसगढ़ के CM साय अयोध्‍या लेकर गए ‘शबरी के बेर‘, उपहार में यूपी के CM योगी ने भेजे ‘काकोरी के आम‘

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय मंत्रिमंडल के साथ 13 जुलाई को विशेष विमान से श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां शबरी के...और पढ़ें

By Ajay Singh RaghuvanshiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 10:00:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 10:07:11 AM (IST)
  • Join करें
छत्‍तीसगढ़ के CM साय अयोध्‍या लेकर गए ‘शबरी के बेर‘, उपहार में यूपी के CM योगी ने भेजे ‘काकोरी के आम‘
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। फाइल फोटो

HighLights

  1. योगी आदित्यनाथ ने CM साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा।
  2. मुख्यमंत्री साय ने कहा- इन आमों में बसी हैं भगवान श्री राम की यादें।
  3. अयोध्‍या दौरे के दौरान साय ने CM योगी को शबरी के बेर भेंट किए थे।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शबरी के बेर के बदले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपहार में काकोरी के आमों की टोकरी भेजी है। मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं। आपके मधुर संदेश के साथ मुझे प्राप्त हुए काकोरी आमों का स्वाद अत्यंत ही मधुर है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है। इससे हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।


‘आम‘ ने दिलाई ‘राम‘ की याद

साय ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐतिहासिक रूप से भी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ भावनात्मक रूप से हमेशा जुड़े रहे हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा रहे।

प्रभु श्रीराम की माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ। प्रभु श्रीराम जब भी अयोध्या से छत्तीसगढ़ ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों की टोकरी भी जरूर आती रही होगी। तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।

रामलला के दर्शन में शबरी के बेर लेकर पहुंचे थे साय

मुख्यमंत्री साय मंत्रिमंडल के साथ 13 जुलाई को विशेष विमान से श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां शबरी के बेर, विष्णु भोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, सीताफल, अनरसा आदि उपहार भेंट किए थे। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।