• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद, दूसरे रूट से चलेगी उत्कल एक्सप्रेस

सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जहां टाटानगर, दुरंतो और उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्र...और पढ़ें

By Rohit DewanganEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 10:47:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 10:47:35 AM (IST)
रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद, दूसरे रूट से चलेगी उत्कल एक्सप्रेस
सितंबर-अक्टूबर में उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित (फाइल फोटो)

HighLights

  1. त्योहारी सजीन से पहले यात्रियों को बड़ा झटका
  2. सितंबर-अक्टूबर में उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
  3. बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग को लेकर नान-इंटरलाकिंग कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

कौन सी ट्रेन कब प्रभावित रहेगी?

इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा एक, दो, चार, पांच, छह, सात, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।


टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों में रद रहेगी। जबकि बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा एक, दो, तीन, चार, छह, सात, आठ, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद रहेगी।

एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर और सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक अक्टूबर को रद रहेगी। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस एक व 13 अक्टूबर, 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस दो व 14 अक्टूबर, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद रहेगी।

हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो 13 अक्टूबर तथा सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो 14 अक्टूबर को रद रहेगी। वहीं आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस एक अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 10 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा एक और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।