• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

दोस्त को फंसाने के लिए छत्‍तीसगढ़ के इस नाबालिग ने दी थी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैकिंग में है एक्‍सपर्ट

राजनांदगांव के 17 वर्षीय नाबालिग ने एक्स पर एअर इंडिया और इंडिगो विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि पैसों के...और पढ़ें

By Prakash Kumar VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 03:23:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Oct 2024 03:29:41 PM (IST)
  • Join करें
दोस्त को फंसाने के लिए छत्‍तीसगढ़ के इस नाबालिग ने दी थी विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैकिंग में है एक्‍सपर्ट
दोस्त को फंसाने के लिए नाबालिग ने दी विमान को बम से उड़ाने की धमकी। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. नाबालिग की गतिविधियों से कई व्यापारी थे परेशान।
  2. नाबालिग पर कोई आपराधिक मामला नहीं है दर्ज।
  3. मोबाइल और ईमेल हैकिंग में एक्‍सपर्ट है नाबालिग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। एक्स पर एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पोस्ट के मामले में नई जानकारी सामने आई है। राजनांदगांव के 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते वह अपने दोस्त को फंसाना चाहता था। इसी वजह से उसने अपने दोस्त का ईमेल हैक कर एक्स पर धमकी भरी पोस्ट की थी। नाबालिग का उद्देश्य अपने दोस्त को फंसाना था, ताकि उससे बदला ले सके।

बाल सुधार गृह भेजा गया नाबालिग

मुंबई पुलिस ने नाबालिग की साजिश का पर्दाफाश करते हुए उसे हिरासत में लिया और बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान उसके पिता से भी लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा आपराधिक षड्यंत्र तो नहीं है।naidunia_image


हैकिंग में माहिर, पर पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

नाबालिग के खिलाफ राजनांदगांव जिले में पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि वह मोबाइल और ईमेल हैकिंग में माहिर है। नाबालिग ने इस कौशल का इस्तेमाल अपने दोस्त को फंसाने के लिए किया। इस हरकत से कुछ व्यापारी भी पहले परेशान हो चुके हैं, जो अब सामने आ रहे हैं।

राजनांदगांव पुलिस का सहयोग

राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में सभी आवश्यक जानकारी मुंबई पुलिस को सौंप दी है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि क्या इस तरह की और कोई घटनाएं हुई हैं या फिर नाबलिग ने किसी अन्य व्यक्ति को भी इस तरह से फंसाने की कोशिश की है। फिलहाल, पुलिस नाबालिग के द्वारा की गई हैकिंग गतिविधियों की जांच कर रही है।naidunia_image

नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी दर्ज है केस

बतादें कि एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक नाबालिग ने दी थी। एक्स पर पोस्ट हाेने के बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घंटों जांच के बाद विमानों की दोबारा उड़ान भरी गई थी। एअर इंडिया व इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। डोंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।