राजनांदगांव में तनाव... नंदई चौक स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
Rajnandgaon News: शहर के नंदई चौक स्थित जैतखाम से लगे हनुमान मंदिर में सोमवार को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गय ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 03:20:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Dec 2025 03:20:22 PM (IST)
नंदई चौक स्थित हनुमान मंदिर में तोड़फोड़।HighLights
- हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ पर भड़का आक्रोश
- बजरंग दल और विहिप का राजनांदगांव में प्रदर्शन
- नारेबाजी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक स्थित जैतखाम से लगे हनुमान मंदिर में सोमवार को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और त्रिशूल को उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
कुछ युवकों द्वारा यह कृत्य किया गया
घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अज्ञात समाज के कुछ युवकों द्वारा यह कृत्य किया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।