• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

Chhattisgarh: महिला को घर में अकेला देख दरिंदे की बिगड़ी नीयत, बनाया हवस का शिकार, फिर गला घाेंटकर ले ली जान

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव में 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना 24 नवंबर की है, जब महिला अपने मा...और पढ़ें

By Prakash Kumar VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 28 Nov 2024 07:25:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 12:07:06 AM (IST)
  • Join करें
Chhattisgarh: महिला को घर में अकेला देख दरिंदे की बिगड़ी नीयत, बनाया हवस का शिकार, फिर गला घाेंटकर ले ली जान
दुष्कर्म के बाद गला दबाकर महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा की घटना
  2. दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोपी ने अपराध कबूल किया।
  3. पति से अलगाव के बाद मायके में रह रही थी मृतिका

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और लोग सदमे में हैं।

महिला को घर में अकेला देख पहले बहलाया

24 नवंबर की शाम को मृतिका उत्तरा बाई अपने मायके के घर पर अकेली थी। उसका परिवार किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान, गांव का ही 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके घर में घुस गया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामकुमार ने महिला को अकेला पाकर पहले उसे बहलाया और फिर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, वह घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा।naidunia_image

घर लौटे परिवार का दुख और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद, जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को मृत अवस्था में पाया। शव देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांववालों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।

पुलिस ने सुराग के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से महिला को जानता था और उसके अकेले होने की जानकारी रखता था।naidunia_image

पति से अलगाव के बाद मायके में रह रही थी मृतिका

मृतिका उत्तरा बाई कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था, और वह अपने माता-पिता के साथ ही जीवन व्यतीत कर रही थी। घटना के समय, वह घर में अकेली थी, क्योंकि परिवार के बाकी सदस्य एक निजी कार्यक्रम में गए हुए थे।

दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच जारी रखे हुए है और हर पहलू पर ध्यान दे रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।