DAVV Indore: बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा एक अप्रैल से
Bachelor of Hotel Management: बीएचएम चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा एक से 22 अप्रैल और दूसरे सेमेस्टर की 30 मई से 15 जून तक होगी। इसे लेकर आवे ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 09:39:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 09:47:34 AM (IST)
इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का भवन। - फाइल फोटोHighLights
- परीक्षा में तीन हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे
- तीन से चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी
- तीस दिन में मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) की परीक्षा में फेरबदल किया है। विश्वविद्यालय ने दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर का टाइम टेबल घोषित किया है, जिसमें दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मई में रखी गई है, जबकि बाकी सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल से शुरू होंगी।
महीनेभर चलने वाली परीक्षा में तीन हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। तीन से चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। यहां नकल रोकने के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।
सिर्फ इंदौर में ही परीक्षा केंद्र
बीएचएम चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा एक से 22 अप्रैल और दूसरे सेमेस्टर की 30 मई से 15 जून तक होगी। इसे लेकर आवेदन भरवाए जा रहे हैं, जिसमें कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक बीएचएम की परीक्षा के लिए सिर्फ इंदौर में केंद्र रखे गए हैं।