• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

सीयूईटी यूजी में 470 से ज्यादा सीटें खाली, काउंसिलिंग 7 अगस्त से, दूसरे चरण में 500 नए आवेदन

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने स्नातक (यूजी) और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की 470 से ज्यादा सीटें रिक्त है। इन्हें भरने के लिए काउंसिलिंग का दूसरा ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 11:03:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 11:03:26 AM (IST)
सीयूईटी यूजी में 470 से ज्यादा सीटें खाली, काउंसिलिंग 7 अगस्त से, दूसरे चरण में 500 नए आवेदन
काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। (एआई इमेज)

HighLights

  1. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने स्नातक (यूजी) और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की 470 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं
  2. इन्हें भरने के लिए काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, 28 से 30 जुलाई के बीच पंजीयन हुए
  3. उसमें 500 से ज्यादा नए छात्र-छात्राओं ने पहली बार आवेदन किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने स्नातक (यूजी) और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की 470 से ज्यादा सीटें रिक्त है। इन्हें भरने के लिए काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। 28 से 30 जुलाई के बीच पंजीयन हुए। उसमें 500 से ज्यादा नए छात्र-छात्राओं ने पहली बार आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय ने 5300 छात्र-छात्राओं की मेरिट बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर दी। अधिकारियों के मुताबिक दूसरा चरण ऑफलाइन रखा गया है, जो 7 अगस्त से रखा गया है। पहले दिन ग्रुप बी के अंतर्गत पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी। खासबात यह है कि इस बार मौके पर विद्यार्थियों को पसंदीदा पाठ्यक्रम आवंटन किया जाएगा।


सीयूईटी-यूजी काउंसिलिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के 18 से अधिक विभागों में संचालित 28 यूजी और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। बीए, बीकाम, बीबीए, बीए-एलएलबी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए, बीफार्मा, एमटेक और एमबीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्स की 1630 सीटों के लिए पहले चरण में 4800 छात्रों ने पंजीयन करवाया था।

पहली चरण की काउंसिलिंग 31 जुलाई को संपन्न हुई। जहां 75 फीसद छात्र-छात्राओं को पसंदीदा पाठ्यक्रम आवंटित किए गए। 1222 में से 1141 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा 83 छात्र-छात्राओं ने कोर्स अपग्रेडेशन के लिए आवेदन किया है। इन्हें भी दूसरे चरण में पाठ्यक्रम बदलने का मौका दिया जाएगा। मंगलवार तक पाठ्यक्रम प्रत्येक कोर्स की रिक्त सीटों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

दूसरे चरण की काउंसिलिंग में 500 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय ने पहले और दूसरे चरण में पंजीयन छात्रों के सीयूईटी यूजी के स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट बनाई है, जिसमें 5300 छात्रों की मेरिट और रैंक बनाई गई है। विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 7 से 10 अगस्त के बीच विभिन्न ग्रुप के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

7 से 9 अगस्त को ग्रुप बी, 9 अगस्त को ग्रुप डी और ई और 10 अगस्त को ग्रुप सी के पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। आइआइपीएस में आफलाइन काउंसिलिंग रहेगी। विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग करने के दौरान दस्तावेज भी साथ रखना होंगे। सत्यापन करने के बाद ही विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। सीयूईटी समन्वयक डा. राजेश शर्मा का कहना है कि रिक्त सीटों का अपडेट मंगलवार को वेबसाइट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- DAVV Indore: 90 फीसद सीटें सीयूईटी देने वाले विद्यार्थियों को आवंटित, शेष सीटों पर मिला सीधा प्रवेश