
एजुकेशन न्यूज। भारतीय नौसेना ने युवाओं के लिए करियर का शानदार अवसर प्रदान करते हुए 'अग्निवीर' भर्ती 2026 का बिगुल फूंक दिया है। नौसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
इंडियन नेवी ने अग्निवीर SSR (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) और MR (मैट्रिक रिक्रूट) के बैच 1/2027 और 02/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
कार्यक्रम - तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि - 6 अप्रैल 2026
सुधार (Correction) विंडो - 10 से 11 अप्रैल 2026
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के कड़े मानक तय किए गए हैं:
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- MP में सरकारी नौकरी का मौका, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवारों को 10 और 11 अप्रैल 2026 को सुधार करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।