• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

BMHRC Recruitment 2026: भोपाल मेमोरियल अस्पताल में प्रोफेसर समेत 16 फैकल्टी पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में 16 फैकल्टी पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 3 प्रोफेसर, 4 एसोसिएट प्रोफेसर और 9 असिस्टेंट प्रोफ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:33:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 10:33:32 AM (IST)
  • Join करें
BMHRC Recruitment 2026: भोपाल मेमोरियल अस्पताल में प्रोफेसर समेत 16 फैकल्टी पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट
भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निकली भर्तियां। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बीएमएचआरसी में 3 प्रोफेसर, 4 एसोसिएट और 9 असिस्टेंट प्रोफेसर पद खाली।
  2. एमबीबीएस के साथ एमडी, एमएस, डीएम या एमसीएच डिग्री अनिवार्य।
  3. सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अधीन संचालित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में फैकल्टी के खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। यहां 3 प्रोफेसर (मेडिकल), 4 एसोसिएट प्रोफेसर (मेडिकल) और 9 असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल) के खाली भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।

इन पदों के लिए संबंधित विषय में एमबीबीएस के साथ एमडी, एमएस, डीएम या एमसीएच जैसी मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। चयन आइसीएमआर के निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

अगर, आवेदनों की संख्या अधिक होती है तो अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

naidunia_image

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी है।

ये भी पढ़ें- MCU में एडमिशन का एक और मौका, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने 10 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

वेतन-आयु सीमा भी तय

प्रोफेसर पद के लिए वेतन स्तर-13, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए वेतन स्तर-12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वेतन स्तर-11 निर्धारित किया है। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 40 वर्ष तय की है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।