करियर अलर्ट: शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
ब्रांच वाइज अलग-अलग योग्यता मांगी गई हैं। एग्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। पायलट के साथ बीई/ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 08:57:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jan 2026 08:58:26 PM (IST)
करियर अलर्ट।HighLights
- 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
- केवल अविवाहित कैंडिडेट्स ही आवेदन करने के योग्य हैं।
भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई भर्ती आ गई है। इंडियन नेवी ने विभिन्न एंट्रीज के लिए शार्ट सर्विस कमीशन आफिसर्स कोर्स में 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन नेवी की इस भर्ती में केवल अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स ही आवेदन करने के योग्य हैं।
इस एंट्री के जरिये एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लाजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सब्मरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, इंजीनियरिंग ब्रांच समेत कुल 10 ब्रांचों में 260 पद भरे जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को सब लेफ्टिनेंट रैंक पर पोस्टिंग मिलेगी।
नेवी सब लेफ्टिनेंट बनने के लिए योग्यता
ब्रांच वाइज अलग-अलग योग्यता मांगी गई हैं। एग्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। पायलट के साथ बीई/बीटेक के साथ 10वीं, 12वीं में 60 प्रतिशत अंक और इंग्लिश सब्जेक्ट में भी 60 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। लाजिस्टिक्स के लिए बीई/बीटेक/एमबीए/बीएससी/बीकाम/बीएससी फाइनेंस/लाजिस्ट्रिक्स में पीजी डिप्लोमा के साथ/एमसीए/एमएससी वाले अप्लाई कर सकते हैं।
ये डिग्री होनी चाहिए
- इसी तरह अन्य पदों पर बीई/बीटेक/एमबीए/बीकाम/बीएससी/एमसीए/एमएससी/एमए/एमटेक आदि की डिग्री होनी चाहिए।
- भारत सरकार के जहाजरानी एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चाहे वे द्वितीय मेट, मेट या मास्टर हों।
- जिनका जन्म दो जनवरी 1997 से एक जुलाई 2007 के बीच हुआ हो, वे आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों के पास डीजीसीए द्वारा जारी सीपीएल लाइसेंस है।
- जिनका जन्म दो जनवरी 2002 से एक जनवरी 2008 के बीच हुआ है।
- पायलट पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योग्यता से संबंधित ये जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।