• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

12वीं के बाद लॉ में बनाएं शानदार करियर, CLAT परीक्षा से देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में मिलेगा प्रवेश

CLAT परीक्षा के जरिए देश की शीर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश मिलता है। लॉ क्षेत्र में कॉरपोरेट, साइबर और एआई कानून जैसे नए अवसर युवाओं के लिए ते...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 01:34:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 01:34:20 PM (IST)
  • Join करें
12वीं के बाद लॉ में बनाएं शानदार करियर, CLAT परीक्षा से देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में मिलेगा प्रवेश
12वीं के बाद लॉ में बनाएं शानदार करियर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. CLAT से देश की 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश।
  2. 12वीं के बाद लॉ करियर की लोकप्रियता लगातार बढ़ी।
  3. साइबर, एआई और कॉरपोरेट लॉ में बढ़ी मांग।

एज्यूकेशन डेस्क। बदलते दौर में कानून की पढ़ाई केवल कोर्ट-कचहरी तक सीमित नहीं रह गई है। आज कॉरपोरेट कंपनियों, बैंकों, बहुराष्ट्रीय संस्थानों, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में भी कानूनी विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

यही वजह है कि 12वीं के बाद लॉ (Law) की पढ़ाई युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बेहतर करियर, आकर्षक वेतन और प्रतिष्ठित पदों की संभावनाओं ने इस क्षेत्र को छात्रों की पहली पसंद बना दिया है।


CLAT से मिलता है देश के टॉप लॉ कॉलेजों में प्रवेश

  • देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में प्रवेश पाने के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देश की 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा कई निजी और संबद्ध विश्वविद्यालय भी CLAT स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं।
  • यह परीक्षा हर वर्ष कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित की जाती है। आमतौर पर परीक्षा दिसंबर में होती है, जबकि आवेदन प्रक्रिया अगस्त से शुरू हो जाती है। इस वर्ष का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी होने की संभावना है।

कौन कर सकता है आवेदन

  • CLAT UG परीक्षा के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत है। जो विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं।
  • इस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए किसी भी उम्र का पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और यदि लागू हो तो आरक्षण प्रमाणपत्र अपलोड करना होता है। सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए।

कितना लगता है आवेदन शुल्क

पिछले वर्ष सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 4,000 रुपये निर्धारित था। वहीं एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह शुल्क 3,500 रुपये था। इस वर्ष शुल्क में मामूली बदलाव संभव है।

क्या है परीक्षा का पैटर्न

CLAT UG एक ऑफलाइन परीक्षा है। इसकी अवधि दो घंटे होती है और इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।

प्रश्नपत्र पांच प्रमुख विषयों पर आधारित होता है....

  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • करेंट अफेयर्स एवं जनरल नॉलेज
  • लीगल रीजनिंग
  • लॉजिकल रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव टेक्निक्स

इन विषयों के माध्यम से उम्मीदवार की तार्किक क्षमता, भाषा कौशल, सामान्य ज्ञान और कानूनी समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

ऐसे करें तैयारी

  • विशेषज्ञों के अनुसार CLAT कोई असंभव परीक्षा नहीं है। नियमित अभ्यास और सही रणनीति से इसे आसानी से पास किया जा सकता है। कंसोर्टियम ऑफ एनएलयूएस अपने लर्निंग प्लेटफॉर्म पर स्टडी मटेरियल, मॉडल पेपर और प्रैक्टिस प्रश्न उपलब्ध कराता है।
  • उम्मीदवारों को रोजाना राष्ट्रीय समाचार पत्र पढ़ना चाहिए ताकि वे करेंट अफेयर्स से अपडेट रह सकें। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना, मॉक टेस्ट देना और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना सफलता की कुंजी माना जाता है।

करियर के अनेक अवसर

  • लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र जज, अधिवक्ता, सरकारी वकील, कॉरपोरेट लॉयर, लीगल एडवाइजर, लॉ प्रोफेसर, साइबर लॉ विशेषज्ञ, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एक्सपर्ट और अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ जैसे पदों पर करियर बना सकते हैं।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि एआई लॉ, साइबर सिक्योरिटी लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस और पर्यावरण कानून जैसे उभरते क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में मांग और बढ़ेगी। ऐसे में 12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई न केवल प्रतिष्ठित करियर का रास्ता खोलती है, बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है।