College Admission 2025: UG एडमिशन के लिए अंतिम मौका, शिक्षा विभाग ने शुरू किया CLC राउंड, 31 जुलाई लास्ट डेट
कॉलेज में एडमिशन की संख्या औसतन कम होने के कारण दूसरा नया राउंड आज से शुरु होकर 31 जुलाई तक यूजी छात्रों के लिए जारी रहेगा। वहीं बीएड, एमएड, बीपीएड, ए ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 07:50:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Jul 2025 07:50:42 PM (IST)
सारंगपुर कॉलेज।HighLights
- विद्यार्थियों के लिए दूसरा CLC राउंड आज से, 31 तक चलेगा
- मेरिट में नाम आने के 24 घंटे के अंदर जमा करनी होगी फीस
- इस बार दूसरे सीएलसी राउंड के लिए नया नियम जारी किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, सारंगपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए छात्रों को एक और अवसर दिया है। कॉलेज लेवल काउंसिलिंग का दूसरा राउंड के आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यूजी व बीएड, एमएड, बीपीएड आदि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरा सीएलसी राउंड की तिथि जारी की है।
एडमिशन ने कम होने की वजह से लिया फैसला
कॉलेज में एडमिशन की संख्या औसतन कम होने के कारण दूसरा नया राउंड आज से शुरु होकर 31 जुलाई तक यूजी छात्रों के लिए जारी रहेगा। वहीं बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपी एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरा सीएलसी राउंड 26 जुलाई तक होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार दूसरे सीएलसी राउंड के लिए नया नियम जारी किया है। इसमें छात्र-छात्राओं का एक दिन में ही चयन, सत्यापन, मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके साथ ही मेरिट में नाम आते ही छात्र-छात्राओं को 24 घंटे के अंदर फीस जमा करना होगा।
यूजी का सीएलसी राउंड
आज से प्रतिदिन रिक्त सीट्स को प्रवेश पोर्टल पर दिखाया जाएगा। रिक्त सीट पर विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर एडमिशन ले सकेंगे, प्रतिदिन विद्यार्थी का पंजीयन प्रतिदिन शाम 3 बजे तक होगा, विकल्प चयन कर सकेगा, शाम 4 बजे से सत्यापन होगा, 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी। 24 घंटे के अंदर विद्यार्थी को फीस जमा करना होगा तभी एडमिशन मान्य होगा।
- 18 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन
- 19 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन
- 21 जुलाई मेरिट सूची का प्रकाशन
- 23 जुलाई को सीट आवंटन
- 23-25 जुलाई तक भौतिक सत्यापन
- 23-26 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश दिया जाएगा