MCU में एडमिशन का एक और मौका, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने 10 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम ति...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 03:00:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 03:00:46 PM (IST)
भोपाल स्थित एमसीयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी (फाइल फोटो)HighLights
- भोपाल स्थित एमसीयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
- अब दस जुलाई तक हो सकता ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क विभागाध्यक्ष प्रो. पवित्र श्रीवास्तव के अनुसार, जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक फार्म नहीं भर पाए थे, वे अब दस जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम विद्यार्थियों की सुविधा और प्रवेश में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि आवेदन केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।